Saturday, June 29, 2019

इलेक्ट्रिक लोको में बैटरी चार्जिंग कार्यप्रणाली

इलेक्ट्रिक लोको में बैटरी चार्जिंग
इलेक्ट्रिक लोको में लोको की बैटरी को चार्ज करने के लिए एक स्टेटिक बैटरी चार्जर लगा हुआ है। DJ के बंद होने पर ARNO/SIV से इनपुट में 380/415 वोल्ट AC सप्लाई प्राप्त करता है। और आउटपुट में 110 वोल्ट DC सप्लाई देता है। इसके कार्य की जांच के लिए रिले QV61 लगा हुआ है।
यदि फ्यूज CCBA ठीक है तो बैटरी चार्जर के कार्य करने पर निम्नलिखित दो क्रियाएं होती है।

लोको की बैटरी को 110 वोल्ट DC सप्लाई से चार्जिंग ।
बैटरी चार्जर के द्वारा लोको के सभी प्रकार के कंट्रोल सर्किट को 110 V DC सप्लाई देना।
बैटरी चार्जर पर चार्जिंग कर्टेन्ट देखने के लिए एक अमीटर लगा होता है। इसका नार्मल चार्जिंग करंट 2 से 5 एम्पियर होता हैं। बैटरी के चार्जर को आईसोलेट (कार्य से अलग) करने के लिए एक रोटेटिंग स्विच HCHBA लगा होता है।
स्विच HCHBA के दो पोजीशन होते है।
पोजीशन "0" :- बैटरी चार्जर कार्य से अलग
पोजीशन "1":- बैटरी चार्जर कार्य पर।
मुख्य प्रश्न:-
सही और गलत का चयन करें।
प्रश्न 1.एनेरज़ाइज़ लोको में CCBA मेल्ट होने पर DJ खुल जायेगा।
1.उत्तर - गलत
प्रश्न 2. फ्यूज CCBA मेल्ट होने पर बैटरी वोल्टेज देख सकते हैं तथा चार्जिंग वोल्टेज नही देख पाएंगे।
2. उत्तर :- सही
प्रश्न 3. फ्यूज CCBA मेल्ट होने पर फ्यूज टेस्टिंग लैंप कार्य करेगा।
3. उत्तर :- सही
प्रश्न 4. फ्यूज ADD. CCBA मेल्ट करने पर एनेरज़ाइज़ लोको में क्या असर पड़ेगा ?
4. उत्तर :- बैटरी की चार्जिंग बंद हो जायेगी।
प्रश्न 5. DJ के खुले होने पर फ्यूज ADD. CCBA मेल्ट कर जाए तो लोको में क्या असर पड़ेगा?
5. उत्तर:- निम्नलिखित असर पड़ेगा।
1. पैंटो गिर जाएगा
2. I. P वाल्व से B.P प्रेशर गिर जाएगा।
3. पायलट लैंप बुझ जाएगा।
4. LECC लैंप (फ्यूज टेस्टिंग लैंप) कार्य नही करेगा।
प्रश्न 6. CHBA(बैटरी चार्जर) कार्य नही करने के क्या क्या संकेत है।
6. उत्तर :-
1.चार्जर के कार्य नही करने पर LSCHBA बुझा रहेगा।
2. चार्जर यूनिट में लगे चार्जिंग अमीटर में +Ve तरफ 2 से 7
Amp. चार्जिंग करंट दर्शायेगा।
3. एनेरज़ाइज़ लोको में HBA "O" करने पर DJ खुल जायेगा।

Wednesday, June 26, 2019

फीडिंग पावर सर्किट का विश्लेषण इलेक्ट्रिक लोको

 फीडिंग पॉवर सर्किट का विश्लेषण
25 KV 50 Htz AC सप्लाई OHE(ओवर हेड एक्सटेंशन) के कांटेक्ट वायर से लोको के पेंटो रूफ बार के द्वारा DJ(ACB) एयर ब्लास्ट सर्किट ब्रेकर या VCB ( वैक्यूम सर्किट ब्रेकर) तक आती है। जब DJ को बंद अथार्त क्लोज्ड किया जाता है। तो AC की सप्लाई मेन ट्रांसफार्मर में चली जाती है।
मेन ट्रांसफार्मर एक ऑटो ट्रांसफार्मर होता है। जिसमे सिंगल बाइंडिंग होती है। और इसमें 'O' सहित 32 टेप्स होते है। यह ट्रांसफार्मर एक अल्युमिनियम से बने टैंक में स्थित होते है। इस टैंक में तापरोधी और कुचालक तेल भरा होता हैं। ट्रांसफार्मर ऑयल को Forced Air cooling method के द्वारा ठंडा किया जाता है। ट्रांसफार्मर ऑयल को ठंडा रखने के लिए इस ऑयल को एक पंप (MPH) के द्वारा रेडियेटर में CIRCULATE (घुमाया) जाता है। जहाँ इसे ब्लोअर (MVRH) के द्वारा ठंडा किया जाता हैं।
ट्रांसफार्मर टैंक में निम्नलिखित 5 वाइंडिंग होती है।
1. ऑटो ट्रांसफार्मर (TFWA) 33 टेप्स के साथ हैं।
2. ट्रैक्शन ट्रांसफार्मर की प्राइमरी वाइंडिंग (TFP)
3. ट्रेक्शन ट्रांसफार्मर की सेकंडरी वाइंडिंग संख्या-1(TFP-1)
4. ट्रेक्शन ट्रांसफार्मर की सेकंडरी वाइंडिंग संख्या-2 (TFP-2)
5. ट्रांसफार्मर की ऑक्सीलियरी वाइंडिंग (TFWA)
ट्रांसफार्मर वाइंडिंग से बिजली की सप्लाई प्रदान करने या प्राप्त करने के लिए बुशिंग का उपयोग किया जाता है,जो ट्रांसफार्मर टैंक पर स्थित रहता है।
ट्रांसफार्मर टैंक पर स्तिथ कुछ मुख्य बुशिंग निम्नलिखित है।

1. A0 - यह bushing ट्रांसफार्मर टैंक पर MVRH (ट्रांसफार्मर टैंक के आयल को ठंडा करने वाली ब्लोअर मोटर) के ठीक नीचे लगी रहती है। इसके द्वारा मेन ट्रांसफार्मर (TFWR) तथा TFP प्राइमरी वाइंडिंग को अर्थ किया जाता है।

2. A33 - इसे रूफ बुशिंग भी कहा जाता है। इसके द्वारा MAIN TRANSFORMER (TFWR) को सर्किट ब्रेकर DJ/VCB से हाई वोल्टेज की सप्लाई प्राप्त होती है। यह SMGR के बगल में ट्रांसफार्मर टैंक पर स्तिथ है। 
3. यह भी एक प्रकार की बुशिंग है। इस बुशिंग के द्वारा TFP प्राइमरी वाइंडिंग को हाई वोल्टेज सप्लाई मिलती है। यह PHGR के बगल में ट्रांसफार्मर टैंक पर स्थित है।

4. (A0-A1 और A7-A8 :- इस बुशिंग के द्वारा TFP-1 और TFP-2 की बिजली की सप्लाई प्राप्त होती हैं। यह MPH के बगल में ट्रांसफार्मर टैंक पर स्थित है।


फीडिंग पावर सर्किट में निम्नलिखित उपकरण रहते है।
(1.)PT-1   (2.)HPT1+2   (3.)ET1+2 रूफ बार  (4.) DJ/VCB सर्किट ब्रेकर , TFILM (सेफ्टी रिले QLM का टांसफार्मर), सेफ्टी रिले QLM, HOM, मेन ट्रांसफार्मर, GR(ग्रेज़ुएटर) TFP
PT-1 और PT-2 (पेंटोग्राफ):- यह एक करंट कलेक्टर है जो  OHE में प्रवाहित 25 KV से करंट की सप्लाई कलेक्ट कर DJ/VCB (सर्किट ब्रेकर) के बंद रहने पर TFWR (मेन ट्रांसफार्मर) को रूफ बुशिंग (A-33) के माध्यम से पहुँचाती है। PT-1 और PT-2 लोको की छत पर 4 बेस इंसुलेटर पर लगा है।
HPT-1 और HPT-2 :- यह पेंटो असेम्बली के पास लगा रहता है। दिखने में रूफ बार की तरह लगता है। इसे पेंटो का ग्राउंडिंग स्विच कहते है। इसकी मदद से PT को इलेक्ट्रिकली आएसोलेट किया जाता है।
रूफ बार :- यह धातु का बना हुआ बेलनाकार उपकरण है। जो इंसुलेटर पर लोको की छत पर लगी रहती है। इसी के द्वारा या माध्यम से विधुत धारा DJ/VCB सर्किट ब्रेकर तक जाती है।
सर्ज अर्रेस्टर ET-1 और ET-2
ET-1 :- यह लोको की छत पर लगा रहता है। इसे सर्ज अरेस्टर या लाइटिंनिंग अर्रेस्टर भी कहा जाता है। ये DJ/VCB की खुली अवस्था मे और पेंटो की बंद अवस्था मे DJ/VCB सर्किट ब्रेकर के ऊपर अथार्त पहले के उपकरणों की सुरक्षा करता है। इसका स्पार्क गैप 180-210 mm तक होता है।
ET-2 :- इसे सर्ज अर्रेस्टर फ़ॉर एक्सेस OHE सप्लाई कहते है। ET-2 DJ बंद होने के बाद सर्विस में आता है। ET-2 स्पार्क गैप 70-90 mm होता है।

रियल टाइम इन्फॉर्मेशन सिस्टम

ग्रेजुएटर (GRADUATOR) GR कार्य

  ग्रेज़ुएटर                      ग्रेज़ुएटर में 70-80 लीटर तेल डालते हैं।            यह HTC-2 में SMGR के बगल में लगा हुआ है , जो लोको में   ...

MOST LIKELY