Monday, October 14, 2019

ABB इलेक्ट्रिक लोको में PTDC क्या है ?




ABB लोको में

 *PTDC (न्यूमेटिक टाइम डिपेंडेन्ट कंट्रोलर) :*

 
ABB लोको में जब कभी भी ब्रेक इलेक्ट्रॉनिक्स फेल हो जाये तो लोको में लगे PTDC की मदद से ब्लॉक सेक्शन क्लियर किया जाने का प्रावधान है।

PTDC उपकरण में कुल तीन पोजिशन क्रमशः OFF, रिलीज तथा अप्लाई के होते है जो इसके हैंडिल द्वारा ऑपरेट होते है।

सामान्यतया यह PTDC अपने नार्मल पोजिशन OFF पर रहता है जब लोको का ब्रेक इलेक्ट्रॉनिक्स कार्यरत हो।

लोको के ब्रेक इलेक्ट्रॉनिक्स काम न करने की दशा में इसका रिलीज तथा अप्लाई पोजिशन काम करता है।

इस PTDC के सेटअप के लिये निम्न कार्यवाही करेंगे :

★ DJ ओपन करें।
★ पैंटो गिरायें।
★ कंट्रोल इलेक्ट्रॉनिक्स को ऑफ करें।
★ SB2 में लगे न्यूमेटिक पैनल के MCB 127.7 को ट्रीप कर दें।
★ VCD का MCB 127.15 का ऑन होना सुनिश्चित करें।
★ न्यूमेटिक पैनल पर लगे PERCOS स्वीच को क्षैतिज से लम्बबत कर दें।
★ लोको को इनरजाइज करें।
★ A9 के हैंडिल को वर्किंग कैब में RUN पर तथा ननवर्किंग कैब में FS पर लॉक करें।
★ BPFA स्वीच को दबाकर फॉल्ट को एक्नॉवलेज करें।

अब BP प्रेशर 5.0 kg/cm2 लाने के लिये PTDC हैंडिल को रिलीज पोजिशन पर करें जिससे BP प्रेशर 5.0 kg/cm2 हो जायें।

यदि ब्रेक सिलेंडर प्रेशर जीरो '0' न हो तो लोको के DV से प्रेशर रिलीज करें।
यदि DV से रिलीज न हो तो न्यूमेटिक पैनल पर लगे 20TP और 16TP को दबाकर लोको के ब्रेक सिलेंडर के प्रेशर को रिलीज करें।

अब अधिकतम 10 KMPH की गति से ब्लॉक सेक्शन क्लियर करें और मदद की मांग करें।

PTDC हैंडिल को अप्लाई पोजिशन पर करने से गाड़ी में ब्रेक लगेगा और गाड़ी खड़ी होगी।
पुनः इसे रिलीज पोजिशन पर करने से BP प्रेशर 5.0 kg/cm2 बन जाता है जो गाड़ी कार्य करने के लिये जरूरी है।

नोट :
A9 का इमेरजेंसी पोजिशन सदैव कार्यरत रहेगा चाहे PTDC कार्यरत ही क्यों न हो।

अतएव कभी भी आवश्यकतानुसार A9 के इमेरजेंसी पोजिशन पर करके गाड़ी को रोका जा सकता है।

1 comment:

रियल टाइम इन्फॉर्मेशन सिस्टम

ग्रेजुएटर (GRADUATOR) GR कार्य

  ग्रेज़ुएटर                      ग्रेज़ुएटर में 70-80 लीटर तेल डालते हैं।            यह HTC-2 में SMGR के बगल में लगा हुआ है , जो लोको में   ...

MOST LIKELY