Monday, October 14, 2019

DJ (DIS JOINTER) का क्लोज्ड न होने पर आवश्यक कार्यवाही

    DJ क्लोज न होना (ICDJ) इलेक्ट्रिक लोको में यह सबसे आम और आवश्यक समस्या है। 
निम्नलिखित कार्यवाही करनी चाहिए।

1. बैटरी वोल्टेज 85 वोल्ट से कम नहीं होना चाहिये।

2. बैटरी वोल्टेज ''0'' दर्शाने पर एडीशनल CCBA फ्यूज/सर्किट ब्रेकर का सही होना सुनिश्चित करें, मेल्ट/ट्रिप होने पर बदलें या रिसेट करें।

3.PR/ER/AR/RS प्रेशर 6.5 kg/cm2 से अधिक होना चाहिये. यदि कम है तो MCPA चलाकर प्रेशर बढ़ाकर पुनः डीजे क्लोज करें।

4.VCB युक्त लोको पर डीजे बॉक्स के नीचे गेज (उपलब्ध होने पर) में प्रेशर का 5.4 kg/cm2  होना सुनिश्चित करें।

5. CCDJ   फ्यूज का सही होना सुनिश्चित करें। (माइक्रोप्रोसेसर लोको में नहीं)

6.रिले Q118, Q45, Q44, डीजे क्वाईल का आपरेशन चेक करें। (माइक्रोप्रोसेसर लोको में नहीं)

7. न्यूट्रल सेक्‍शन के बाद डीजे क्लोज न होने पर आर-1 कॉक का खुला होना सुनिश्चित करें।

8. सफलता न मिलने पर एक बार लोको ग्रांउड कर लो टेंशन (LT) में डीजे क्लोज करने का प्रयास करें। सफलता मिलने पर पुन एचटी में डीजे क्लोज करें।

विशेष- अब एयर सर्किट ब्रेकर समाप्‍त हो गये हैं। केवल वैक्यूम वाले DJ  ही लगाये जा रहे हैं, जो पृथक पृथक रूप के हो सकते हैं।

No comments:

Post a Comment

रियल टाइम इन्फॉर्मेशन सिस्टम

ग्रेजुएटर (GRADUATOR) GR कार्य

  ग्रेज़ुएटर                      ग्रेज़ुएटर में 70-80 लीटर तेल डालते हैं।            यह HTC-2 में SMGR के बगल में लगा हुआ है , जो लोको में   ...

MOST LIKELY