Wednesday, October 30, 2019

DJ (DISK JOINTER) और VCB की कार्यप्रणाली

 (1) Air Blast सर्किट ब्रेकर (ACB) or DJ.


 
  1. कार्यसिद्धान्त:-
    DJ एक servomotor द्वारा आपरेट होता है, जिसको RDJ से हवा मिलती है। DJ को बन्द करने के लिए servomotor के piston पर हवा दाहिनी तरफ से आती है और यह कार्य Electrovalve-> EFDJ के द्वारा होता है। DJ बन्द होते समय यह भी जरूरी है कि हवा पिस्टन के बॉयी तरफ से प्रवेश न हो अन्यथा DJ बन्द नही हो पायेगा अथवा DJ बन्द भी हो गया तो तुरन्त खुल जाएगा। यह कार्य Electrovalve. MTDJ के energise रहने पर ही सम्भव होता है।
    इसलिए EFDJ के साथ- साथ MTDJ को energise करना पड़ता है। DJ बन्द हो जाने के बाद पिस्टन के दाहिनी तरफ उपस्थित हवा एक्जॉस्ट पोर्ट के द्वारा बाहर निकल जाती है और EFDJ भी De-energise हो जाता है, किन्तु MTDJ, energise बना रहता है। DJ बन्द रहने पर दोनो contacts (H-1 एव H2) बन्द रहते हैं। जब BLDJ ऑफ किया जाता है तब MTDJ De-energise हो जाता है जिससे servomotor के piston पर हवा बॉयी तरफ से आ जाती है। इस कारण DJ खुल जाता है किन्तु DJ खुलते समय H-2 पहले खुलता है जो एक आग बुझाने वाले chamber में बन्द रहता है। इसके कुछ क्षण बाद H-1 खुल जाता ह₹हैं। H-1 के खुलने के बाद H-2 पुनः बन्द हो जाता है।

(2) Vacuum Circuit Breaker (VCB) का कार्य सिद्धांत -
  • VCB को बन्द करने के लिए BLRDJ switch को दबाना पड़ता है। इसस।MTDJ Electrovalve energise होकर हवा का प्रेशर रिले वाल्व में भेज देता है। रिले वाल्व आपरेट हो जाता है जिससे उसका exhaust port बन्द हो जाता है। ऐसी स्थिति में RS की हवा रिले वाल्व के माध्यम से VCB के Dual Piston के बीच चली जाती हैं इस कारण दोनो पिस्टन हेड, स्प्रिंग के टेन्शन के विरूद्व आपरेट होता है और Intrunptor के दोनो contacts बन्द हो जाते हैं तथा OHE की सप्लाई मेन टासफारमर में चली जाती है। Intrupptor क दोनो contacts (H-1एवं H-2) vacuum chamber के अन्दर बन्द होते हैं एवं खुलते हैं इस लिए इसमे DJ की तरह स्पार्क उत्पन्न नहीं होता साथ Air Blast न होने के कारण आवाज भी नहीं होती।
    **- MTDJ Electrovalve a डी-इनरज़ाइज़ होने पर पिस्टन के अन्दर का हवा रिले वाल्व के एक्जॉस्ट पोर्ट के द्वारा बाहर निकल जाती है जिससे पिस्टन में लगी स्प्रिंग इंटरूपप्टोर (Intrupptor) के दोनों कॉन्टैक्ट को खोल देती हैं। जिससे OHE की सप्लाई मैन ट्रांसफॉर्मर से समाप्त हो जाता हैं।
  • TFILM/QLM -
    यह क्यू०एल०एम० का करंट ट्रांसफॉर्मर है जो रूफ बुशिंग में सबसे ऊपर लगा रहता है।
    इसका कार्य सिद्धांत एक स्टेप अप ट्रांसफॉर्मर की तरह होता है। इसका ट्रांसफॉर्मेशन अनुपात 50:1 है। अर्थात मेन ट्रांसफार्मर के 450 Amp. के करेन्ट को 9 Amp. मे बदलकर रिले QLM को प्रदान करता है। जब मेन ट्रांसफॉर्मर में 450 Amp. से ज्यादा की धारा बहने लगती है। तब रिले QLM energise होकर डी0जे0 को खोल देता है। और मेन-ट्रान्सफार्मर की सुरक्षा करता है।

    HOM-
    लोको को ग्राऊण्डिंग करने के लिए जो उपकरण लगा है, वह HOM कहलाता है। HOM में एक हैण्डल होता है जिसे 90 डिग्री नीचे से ऊपर करने पर लोको के छत पर लगा हुआ एक अर्थिंग यंत्र  ऑपरेट होता है जिससे पैन्टो, रूफ बार तथा मेन ट्रांसफॉर्मर सभी अर्थ हो जाते है।

    मेन ट्रांसफॉर्मर
    लोको का मेन ट्रांसफॉर्मर एक ऑटो ट्रांसफॉर्मर है जिसमें एक ही बाइंडिंग होती है और 0 सहित कुल 33 टैप बने होते है। आटो ट्रांसफार्मर में प्राइमरी और सेकेन्डरी बाइंडिंग का काम एक ही winding करती है। इसमें कुल फेरो की संख्या 1040 होती है। प्रत्येक टैप पर फेरो की संख्या 30 होती है और सभी आपस में सीरीज में जडे होते है। किन्तु 80 टर्न अतिरिक्त भी लगे रहते है ताकि शार्ट सर्किट न होने पाए। मेन ट्रांसफॉर्मर को बिजली की सप्लाई पेन्टो रूफ बार एवं सर्किट ब्रेकर के माध्यम से प्राप्त होती है। आटो ट्रांसफार्मर के एनेरज़ाइज़  होने पर इन्डक्शन द्वारा TFWA को सप्लाई मिलती है। परन्तु TFP primary में सप्लाई तब जाती है जब टैप चेंजर को आपरेट करते हैं। इस प्रकार TFP प्राइमरी विभिन्न प्रकार के वोल्टेज पहुँचते है और इनडक्शन द्वारा यह सप्लाई TFP-1, आर TFP-2 सेकेन्डरी में चली जाती है।
    ट्रांसफॉर्मर टैंक के साथ कॉज़ेर्वेटर लगा होता है जिसकी सुरक्षा के लिए उपर एक सेफ्टी वाल्व लगा होता है। कन्जर्वेटर के साथ सिलिका जेल सहित ब्रीदर लगा है।
    जिससे TF-oil की Insulation अच्छे तरीक़े से maintain रहती है। सिलिका जेल का  सामान्य रङ्ग नीला रहता है। सफेद या गुलाबी होने पर यह कार्य करना बंद कर देती है। कंज़र्वेटर पर एक गेज ग्लास
    लगा होता है।

No comments:

Post a Comment

रियल टाइम इन्फॉर्मेशन सिस्टम

ग्रेजुएटर (GRADUATOR) GR कार्य

  ग्रेज़ुएटर                      ग्रेज़ुएटर में 70-80 लीटर तेल डालते हैं।            यह HTC-2 में SMGR के बगल में लगा हुआ है , जो लोको में   ...

MOST LIKELY