![]() |
ग्रेज़ुएटर |
यह HTC-2 में SMGR के बगल में लगा हुआ है , जो लोको में TAB चेंजिंग के काम आता है। Graduator में 70-80 लीटर तेल रहता है। यह वृताकार होता है। इसके अन्दर दो सरकुलर रेल बने हाते है आऊटर रेल Odd नॉच तथा इनर रेल Even नॉच के लिए रहता है। दोनो रेल के बीच में एक GR Shaft लगा रहता है जिससे एक कॉन्टेक्ट आर्म जुड़ा रहता है। दोनो रेल के पास कई कॉन्टेक्ट सेगमेंट बने होते है जिसका संबन्ध आटो transformer के विभिन्न टैप्स से रहता है कॉन्टेक्ट आर्म के चलने पर कॉन्टेक्ट सेगमेंट से बिजली की सप्लाई कॉन्टेक्ट रोलर की सहायता से सर्कुलर रेल में चली जाती है और फिर CGR 1+2+3 के द्वारा यही सप्लाई टी0एफ०पी० प्राइमरी में पहुँच जाती है। जी0आर0 के अन्दर transformer tank की तरह तापरोधी एवं कुचालक तेल भरा होता है। जिसका सरकुलेशन जी0आर० आयल पम्प (PHGR) द्धारा होता है। साधारणतः PHGR 6-32 नॉच पर कार्य करता है। परन्तु कुछ लोको में यह 0 नॉच से ही कार्य करता है। PHGR को हवा की सप्लाई (2.5-3.5 Kg/Cm२) EVPHGR इलेक्ट्रो वाल्व के energise होने से मिलती है ।
GR के अन्दर की गर्म हवा को निकालने के लिए ब्रीदर लगा हाता है।
वायुमंडलीय हवा को नमी रहित बनाने के लिए ब्रीदर में सिलिका जेल भरा रहता है। जी0आर0 आयल लेवल को देखने के लिए एक गेज-ग्लास लगा रहता है जिस पर -20 डिग्री से + 80 डिग्री तक निशान बना होता है। जी0आर0 आयल का लेवल 0 से +20 डिग्री सेल्शियस के बीच रहना चाहिए।
CGR-1,2 & 3- (Graduator contactor) CGR-1, CGR-2 और CGR-3 ये HTC-2 में ग्रेज़ुएटर के ऊपर आर्कच्यूट सहित लगे है। यह N-32 प्रकार का TAP चेंजर में कुल तीन की संख्या में है। NOTCH कम या ज्यादा करने के दौरान खुलते और बंद होते है। CGR-1 प्रत्येक विषम (ODD) नॉच पर बंद (CLOSED) होता हैं। CGR-3 और प्रत्येक सम (EVEN) नॉच पर बंद होता है। CGR-2, RGR के आगे (through) CGR-3 से जुड़ा हुआ है। CGR-2 BETWEEN नॉच में बंद होता है। इसलिए TAP चेंजिंग के समय TFP की सप्लाई कभी भी नही बंद हो पाती हैं। यह अबाधित रूप से मेन् ट्रांसफार्मर (TFWR) में आने वाली बिजली को ट्रैक्शन ट्रांसफार्मर की प्राइमरी बाइंडिंग TFP तक ले जाती है।
RGR
यह 1.61 ओम का टेम्पररी रेसिस्टेंस है, जो TAP चेंजिंग से वक्त प्रत्येक दो नॉच के बीच सर्विस में आता है। यह HTC-2 में CGR 1, 2 & 3 के पीछे लगा है। यदि ज्यादा देर तक इससे बिजली प्रवाहित किया जाएगा तो यह जल सकता है। इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए रिले Q-44 में 0.6 सेकंड का टाइम लैग दिया गया है।