Tuesday, October 22, 2019

इलेक्ट्रिक लोकोमोटिव में लगे रिले का विवरण

सेफ्टी रिले
PROTECTION/SAFETY RELAYS

इलेक्ट्रिक लोकोमोटिव के रिले पैनल  



Q-30 :- यह एक Low volt एव No volt relay है। यह एक protection relay के रूप में कार्य करता है। इसकी मुख्य कार्य Arno convertor और Auxiliary motors को low voltage की स्थिति में जलने से बचाना होता है। जब तक लोको Energise रहता है यह रिले Energise बना रहता है क्योंकि यह Energise रहकर Q-44 रिले को Energise रखता है। यह रिले पैनल पर लगा रहता है।

(ii). Q20:- यह Traction Motor का Over Voltage Protection relay है। यह एक voltage relay है। जब traction motor को एक निश्चित सीमा से अधिक वोल्टेज दिया जाता है तब यह रिले energise होकर notch regress करा देता है। कछ लोको में LSOV (Lamp signal over volt) की लाल बती भी जलने लगती है और Son Buzzer भी बजने लगता है। यह HTC-2 के B.A- 3.पैनल में लगा रहता है।

(iii). QD:- इसे Current Differential Relay कहा जाता है। लोको में दो QD रिले लगे हुए हैं।
QD-1 एवं QD-2
QD-1 ट्रेक्शन मोटर -2 एवं ट्रेक्शन मोटर-3 के बीच होता है जबकि QD-2 ट्रेक्शन मोटर-4 एवं ट्रेक्शन मोटर-5 के बीच लगा हुआ है I रिले QD-1 HTC-1(B.A-1) में तथा QD-2 HTC-2 में लगा हुआ है। जब किसी कारण से इन दोनो ट्रेक्शन मोटर के बीच 125Amp/150 Amp. Current का अन्तर हो जाता है तब QD-1 या QD-2 energise होकर रिले Q-48 को Energise कर देता है। जिससे अपने आप Notch Regress होने लगता है। साथ में LSP की बती भी जलती है। ऐसा लोको के चक्कों के स्लिप करने पर होता है। रिले QD-1 और QD-2 जब इनरज़ाइज़ होती है तो यह Q-48 को इनरजाइज़ करती है। रिले Q-48 तीन कार्य करने लगती है। 1.LSP लैम्प को जलायेगी। 2. रिले Q-51 के द्वारा नॉच घटाएगी। 3. 5 सेकंड तक सेन्डर के द्वारा बालू  गिरायेगी।
(iv).OCVAR :- यह एक voltage relay है। इसके दो भाग होते हैं 1. OCVAR - AC और 2. QCVAR -DC
आर्नो कन्वर्टर के सही कार्य करने पर पहले QCVAR - AC energise हो जाता है फिर OCVAR - AC की सहायता से QCVAR - DC भी energise होकर LSCHR लैंप को बुझाती है। इसका मुख्य कार्य Arno convertor के काम की जाँच करना होता है। यदि किसी कारण से आर्नो convertor काम करना बंद कर दे तो यह de-energise होकर मैन सर्किट ब्रेकर DJ को trip करा देती है। यह रिले पैनल पर लगा होता है। QCVAR - AC एवं QCVAR - DC दोनों एक साथ लगे रहते हैं। बॉयीं तरफ QCVAR - DC जबकि दायीं तरफ QCVAR - AC रहता है।

(v).QOP-1:- यह power circuit के ब्लॉक नं. 1 का earth fault relay है। जब किसी कारण से power circuit क ब्लाक न. 1 में earth फॉल्ट की घटना होती है तब यह रिले energise होकर DJ trip करा देता है। यह एक safety रिले के रूप में भी कार्य करता है। ऐसी अवस्था में इस रीले में एक red target गिर जाता है। इस रिले को Bypass करने के लिए एक knife switch HQOP-1 लगा हुआ है। इसके दो पोजीशन होते हैं - On & Off। जब तक यह ऑन पोजीशन में रहता है तब तक यह रिले service में रहता है किन्तु knife switch को ऑफ पोजीशन में रख देने से यह रिले काम से अलग अर्थात् Bypass हो जाता है। यह रीले पैनल पर लगा हुआ है।

(vi). रिले QOP-2 :- यह एक सेफ्टी रिले है। यह पॉवर सर्किट के ब्लॉक नं. 2 का अर्थ फॉल्ट या बान्डिंग रीले है। जब किसी कारण से ब्लॉक नं. 2 में अर्थ फॉल्ट या बान्डिंग की घटना होती है। तब यह relay energise होकर DJ trip करा देता है और ब्लॉक नं 2 की सुरक्षा हो जाती है। जब यह रिले एनेरजाइज़ होता है तो इसका लाल टारगेट गिर जाता हैं इसका बाईपास स्विच HQOP-2 है। यह रिले पैनल पर है।

(vii). QRSI-1:- यह सिलिकॉन रेक्टिफायर ब्लॉक नंबर -1 का प्रोटेक्शन रिले है। जब किसी कारण से पावर सर्किट के ब्लॉक नंबर -1 में ओवर करंट होती है तब यह रिले energise होकर अपना upper इंटरलॉक MTDJ ब्रांच से हटा देता है। जिससे DJ ट्रिप कर जाता है और लोको की सुरक्षा हो जाती है। यह रीले पैनल पर लगा होता है।

(viii). QRSI -2 :- यह सिलिकॉन rectifier block no.2 का protection रिले है। यह एक safety relay है जब किसी कारण से power circuit के ब्लॉक नं.-2 में over current की घटना होती है, तब यह relay energise होकर अपना Upper इंटरलॉक MTDJ branch से हटा लेता है जिससे DJ ट्रिप कर जाता है और लोको की सुरक्षा हो जाती है। यह relay panel पर लगा होता है। यह एक current रिले है।

(ix). QLM :- यह main transformer का over
current protection relay है। यह एक safety रिले है। इसका current transformer TFILM है जो roof bushing में लगा हुआ है। जब किसी कारण से main transformer में over current की घटना होती है तब यह relay energise होकर अपना upper इंटरलॉक MTDJ branch से हटा लेता है जिससे DJ trip कर।जाता है और main transformer (loco) की सुरक्षा हो जाती है। जब यह energise होता ह तब इसमें लाल टारगेट दिखने लगता है। यह machinically lock होता है अर्थात् जब तक इसका लाल टारगेट दिखता रहेगा तब तक MTDJ branch में cut रहेगा और DJ बन्द नहीं होगा इसलिए इसके टारगेट को reset करना अनिवार्य है। जब तक इसके टारगेट को reset नहीं किया जाएगा तब तक MTDJ branch में कनेक्शन हटा रहेगा। यह रिले पैनल पर लगा रहता है।

(x).QOA:-
यह Auxiliary circuit का earth fault या bonding relay है। यह एक safety relay है। जब किसी कारण से auxiliary motor, आर्नो converter अथवा किसी अन्य उपकरण में अर्थ फॉल्ट या बॉण्डींग की घटना होती है तो यह relay energise होकर DJ trip करा देता है और लाल टारगेट दिखाने लगता है। इसका Bypassing switch HQOA है| QOA रिले panel पर लगा हुआ है और एक वोल्टेज रिले है।

(xi). OLA :- यह Auxiliary circuit का Over current protection relay है। यह भी एक safety relay है। जब किसी कारण से auxiliary circuit में over current की घटना होती है तब यह energise होकर DJ ट्रिप करा देता है। इसके energise होने पर लाल टारगेट दिखने लगता है। यह रीले पैनल पर लगा होता है।

(xii). Q-44:- यह GR का half notch protection relay है। जब किसी कारण से GR किसी दो notch के बीच फंस जाता है तब यह relay de- energisc होकर DJ trip करा देता है। जिससे GR की सुरक्षा हो जाती है। यह भी रिले पैनल पर लगा होता है। इस रीले में 06 सेकेण्ड का टॉइम लेग दिया गया है। अगर दो notch के बीच में 0.6 सेकेण्ड से अधिक समय
तक GR का रोलर फंस जाता है तब Q-44 De- energise हो जाता है। जब तक लोको रहता है तब तक Q-44 Energise बना रहता है। किन्तु जैसे ही यह de-energise होता है 0.6 सेकेण्ड के बाद DJ trip कर जाता है।

(xiii). Q46 :- यह GR का Full Notch का protection रिले है। जब MP " O " पर रहता है और GR किसी पूर्ण notch पर फंस जाता है जब यह रीले इनरजाइज़ होकर DJ trip करा देता है। जिससे GR की सुरक्षा हो जाएगी। यह रिले पैनल पर लगा होता है।

(xiv).रिले Q118 :- यह रिले Auxiliary Motors का protection relay हैं। Battery switch on करने के साथ ही साथ यह relay energise हो जाता है। यह एक time lag relay है जिसमें 5.6 सेकेण्ड का टॉइम लैग होता है। जब इससे संबंधित कोई auxiliary motor MVMT-1, MVMT-2, MVRH, MVSL-1, MVSL-2, MPH और उसकी रिले, आर्नो और उसकी रिले मे कोई खराबी होने से काम नहीं करते हैं। तब यह रिले 5.6 सेकंड के पश्चात De-Energies होकर DJ ओपन कर देता है।

(xv). रिले Q-119 :-
  यह कंप्रेसर के अनलोडर वाल्व (VEUL) की रिले है। कंप्रेसर के काँटेक्टर के खुले रहने पर ये रिले ENERGIES होकर अनलोडर वाल्व के एक्जॉस्ट पोर्ट को खोल देती है। यह एक टाइम लैग रिले है इसमे 5 सेकंड का टाइम लैग रहता है। यह कंप्रेशर को ऑफ लोड पर स्टार्ट कराता है। यह रिले पैनल पर लगा है।

(xvi). QRS :- ( ट्रेन पार्टिंग प्रोटेक्शन रिले) गाड़ी चलाते समय इस रिले को इनरजाइज़ रहना चाहिए। क्योंकि इसके इनरजाइज़ रहने पर ही नॉच (Notch) का प्रोग्रेशन रिग्रेशन संभव होता है। यदि B.P प्रेसर 2.0 Kg/cm२ से कम हो जाती है तो QRS रिले डी-इनरजाइज़ होकर रिले Q-51 को इनरजाइज़ कर देती है।

(xvii). रिले Q-51 :-
(ऑटो रिग्रेशन रिले) :- जब किसी कारण से ट्रेक्शन मोटर में OVER वोल्टेज होने, व्हील स्लीप होने पर, B.P प्रेसर 2.0 Kg/cm२ से ज्यादा गिरने पर या ऑटो फ्लैशर लाइट जलने पर ये रिले इनरजाइज़ होकर नॉच को घटाती है। और शून्य तक ले जाती है। जिससे लोड पार्ट होने से बच जाती है।

  
(xviii) Q-52 :- यह Notch by Notch progression एवं Regression relay है। यह एक - एक करके notch को उठाता है। इससे train part नहीं हो पाती है और GR के फंसने की संभावना नहीं रहती है। यह भी GR की सुरक्षा करता है। यह रिले पैनल पर लगा होता है।

(xix).Q-49:- यह GR का synchronizing relay है। इसका मुख्य काम multi unit loco के लिए रहता है। जब किसी कारण से multi unit के दो लोको में से किसी एक का notch फंस जाता है तब Notch फंसे हुए लोको का Q-49 रिले इनरज़ाइस हो जाता है। इससे प्रभावित लोको का Q-52 रिले भी इनरज़ाइस  हो जाता है और अंत में दूसरे लोको का Notch Progression बंद हो जाता है। इस प्रकार दोनों लोको में समान Notch बनाये रखना, Q-49  रिले की जिम्मेदारी है। यह रिले पैनल पर लगा होता है। अकेले लोको में इस रिले की कोई भूमिका नहीं है।

(xx) Q-48 :- इस रिले को Wheel slip relay कहा जाता है। जब किसी कारण से Wheel slip की घटना होती है तो Q-48 इनरज़ाइस होकर LSP की बती को जला देता है। इसके साथ ही साथ यह रिले
इनरज़ाइस होकर Automatically Notch Regression कराता है क्योंकि यह रिले Q-51  को  इनरज़ाइस कर देता है तथा Automatically Sanding भी कराता है। इस कारण Rail line पर dry sand भी गिरने लगता है और wheel slip की घटना रूक जाती है। यह रिले पैनल पर लगा हुआ होता है।

(xxi) Q-50 :- इस रिले को Traction और Braking का कंट्रोल रिले कहा जाता है। इस रिले की शाखा पर दोनों reverser एवं तीनों CTF का Auxiliary contact बैठता है। यदि उपरोक्त में से कोई भी एक उचित दिशा में सेट नहीं हो पाते हैं तो Relay Q-50 इनरज़ाइज़ नही हो पाएगा और LSB की बती भी नहीं बुझेगी। इससे Notch नही उठेगा और Total lose का संकेत प्राप्त होगा। यह रिले पैनल पर लगा होता है।

(xxii).0100:-यह Auxiliary Motor के काँटेक्टर का कंट्रोल रिले है। इस रिले के इनरज़ाइज़ होने पर Auxiliary Motor के  Electro Magnetic काँटेक्टर बंद हो जाते हैं। इसलिये लोको के इनरज़ाइज़ होने पर इस रिले का Energise होना आवश्यक होता है। अन्यथा काँटेक्टर वाले सहायक मोटर जैसे- कंप्रेसर, MVMT-1, MVMT-2 और MVRH का चलना संभव नहीं होगी। यह रिले पैनल पर लगा होता है।

*****

(xxiii). रिले Q-120 :
- यह रिले अलार्म चेन पुलिंग (ACP) सर्किट से संबंधित है। ACP क साथ यह इनरज़ाइस होकर Audio Visual संकेत देता है। इसमें टॉडम लैग होता है। यह रिले पेनल पर लगा होता है।

(xxiv). Q45 :- यह DJ का रि-सेटिंग रिले है। यह Energise होकर DJ को बंद कराता है। यह BLRDJ or BP२DJ को दबाने पर energise होता है। यह हमेशा Energise नही रहता है। BLRDJ or BP२DJ को छोड़ने के साथ ही यह रिले De-energise हो जाता है। यह रिले panel पर लगा होता है।

(xxv). QTD105 :- यह एक ON Type का time lag (time delay) relay है। इसका टाइम लेग 5 sec. का होता है। इसका कार्य MVRH एवं MVMT-1 के स्टार्ट होने में 5 सेकेण्ड का समय अंतराल उत्पन्न कराना होता है। जिससे आर्नो में starting Current बहुत ज्यादा न हा। यह कैब-2 के पीछे सहायक चालक के तरफ कोरीडोर नं. 1 में लगा रहता है।

(xxvi). QTD106 :- यह भी QTD105 की तरह टाइम Delay रिले है। इसका कार्य MVMT-1 एवं MVMT-2 के स्टार्ट होने में 5 सेकेण्ड का समय अंतराल उत्पन्न कराना होता है। यह समय अंतराल 5 सेकेण्ड का होता है। यह रिले QTD-105 के नीचे स्थित होता है।

(xxvii). रिले QWC:- यह Weight compensation अथवा weight transfer relay के नाम से जाना जाता है। इस रीले को energise करने के लिए एक toggle switch ZQWC Driving Desk पर लगा होता है। इस स्वीच को 0 से 1 notch तक ऑन कर देना चाहिए, अन्यथा QWC Relay energise नहीं होगा। QWC energise होकर केवल तीन traction motors के तीस shunting contactor को बंद कराता है। जिससे सम्बंधित Traction Motor का फिल्ड कमज़ोर होता है और सम्बंधित Armature का torque बढ़ जाता है। इस कारण wheel slip की घटना रूक जाती है। इस प्रकार Starting के समय wheel sliping होने पर यदि ZQWC switch को सही स्थिति में ऑन कर दिया जाए तो Wheel slip की घटना को रोका जा सकता है। ZQWC स्विच  केवल गुड्स लोको में लगा हुआ होता है।

(xxviii). रिले QE :- यह DBR side का safety relay है। जब किसी कारण से ATFEX अथवा Traction Motor के Inductor में over current की घटना होती है तब यह रीले इनरज़ाईज़ होकर Braking Notch को Regress करा देता है। जिससे Electrical Braking Force समाप्त हो जाता है। यह रिले पैनल पर लगा होता है।
(xxix). रिले QF-1:- यह DBR side का safety relay है।



 

3 comments:

  1. Good instruction relay of electric loco

    ReplyDelete
  2. आपके द्वारा बहुत अच्छी जानकारी उपलब्ध करवाई गई है।

    बहुत बहुत धन्यवाद।

    ReplyDelete

रियल टाइम इन्फॉर्मेशन सिस्टम

ग्रेजुएटर (GRADUATOR) GR कार्य

  ग्रेज़ुएटर                      ग्रेज़ुएटर में 70-80 लीटर तेल डालते हैं।            यह HTC-2 में SMGR के बगल में लगा हुआ है , जो लोको में   ...

MOST LIKELY